टिकट कटने से भाजपा के 11 नेता रूठे, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

2 Min Read

टिकट कटने से भाजपा के 11 नेता रूठे, लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 90 में से 67 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया लेकिन इनमें से 29 सीटों पर 39 दावेदार भारतीय जनता पार्टी से बगावत कर बैठे।

टिकट काटने से नाराज तीन मंत्री, पांच पूर्व मंत्री समेत 18 नेताओं ने कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।

हालांकि इनमें से 11 नेताओं ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, इसमें भाजपा सांसद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल, मंत्री रंजीत चौटाला व मंत्री संजय सिंह सहित कई नेता शामिल हैं।

इधर भाजपा के विधायक लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है, गुरुग्राम से प्रदेश उपाध्यक्ष जेएल शर्मा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

कर्णदेव कंबोज को मनाने के लिए जब नायब सिंह सैनी पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथ बढ़ाने पर भी हाथ नहीं मिलाया।

सावित्री जिंदल ने कहा कि वह जनता के कहने पर चुनाव लड़ रही है यह उनका आखिरी चुनाव हैं इसलिए जरूर लड़ेंगे।

इधर भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा इकाई से कहा है कि रूठे हुए नेताओं को हर हाल में मनाया जाए, जो बागी निर्दलीय उतरकर समीकरण बिगाड़ सकते हैं उनकी लिस्ट दी जाए।

Share This Article
Exit mobile version