राजपूत करणी सेना की बैठक में हुईं फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष को लगी गोली

News Bureau
2 Min Read

राजपूत करणी सेना की बैठक में हुईं फायरिंग, प्रदेश अध्यक्ष को लगी गोली

उदयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक के दौरान फायरिंग हुई एवं इसमें प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली लगी, जानकारी के मुताबिक़ उदयपुर में बीएन संस्थान परिसर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा की बैठक चल रही थी

एवं इसी दौरान वहां मौजूद करणी सेना के पदाधिकारियों पर गोली चली, वहां पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी है।

आरोपी दिग्विजय सिंह कार्यक्रम में मौजूद था एवं कार्यक्रम पूरा होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को कोई बात कहने के बहाने एक तरफ लेकर गया है एवं इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भंवर सिंह पर गोली चला दी , भंवर सिंह की कमर पर दिग्विजय सिंह ने गोली मारी है एवं इसके बाद भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया एवं वहां पर मौजूद भीड़ ने दिग्विजय सिंह को पीटा।

बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह करणी सेना का पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुका है, एवं भंवर सिंह व दिग्विजय सिंह के बीच आपसी मनमुटाव के चलते गोली चलाई गई।

यह भी पढ़ें राजस्थान में इस साल नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव, जयपुर में छात्र नेताओं ने सीएम का विरोध किया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *