उपचुनाव में कांग्रेस आगे, भाजपा को बड़ा झटका, जालंधर में आप जीती

News Bureau
1 Min Read

देश भर के सात राज्यों की 13 विधनसभा सीटों पर मतगणना जारी हैं, इन विधानसभा सीटों में से 10 विधानसभा सीटों पर विधायकों ने इस्तीफे दिए थे और तीन विधानसभा सीट पर विधायकों के निधन के बाद अब उपचुनाव हो रहे हैं।

पंजाब की जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीत लिया और भाजपा दूसरे स्थान पर रही।

पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर टीएमसी पार्टी आगे चल रही है लेकिन पिछली बार इनमें से तीन विधानसभा सीटें भाजपा ने जीती थी।

हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस आगे हैं, एक विधानसभा सीट पर भाजपा के कमलेश शाह बढ़त बनाए हुए हैं।

बिहार के रुपौली विधानसभा सीट पर जेडीयू पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे हैं ।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी आगे हैं।

तमिलनाडु के विक्रवंदी सीट पर डीएमके पार्टी आगे चल रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने 9265 वोट के अंतर भारतीय जनता पार्टी को हराकर चुनाव जीत लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *