हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच हो सकता है, राहुल गांधी ने मांगी राय

News Bureau
2 Min Read

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच हो सकता है, राहुल गांधी ने मांगी राय

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एवं आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेताओं से राय मांगी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना पर कांग्रेस नेताओं से चर्चा की।

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच हो सकता है, राहुल गांधी ने मांगी राय

इधर सांसद एवं हरियाणा कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी का आम आदमी पार्टी से गठबंधन की संभावनाओं पर इनकार किया था।

इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी और बीएसपी पार्टी की बीच गठबंधन हुआ है, जेजेपी एवं आजाद समाज पार्टी के बीच भी गठबंधन हो चुका है।

आम आदमी पार्टी भी हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, आम आदमी पार्टी की नेता एवं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल मोर्चा संभाल रही है।

इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था, इसी गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ाया था लेकिन आम आदमी पार्टी पार्टी यहां से चुनाव हार गई।

5 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव

हरियाणा में 5 अक्टूबर से विधानसभा चुनाव होंगे, हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में वोटिंग होगी।

हरियाणा में 8 अक्टूबर को वोटो की गिनती होगी, गिनती के पश्चात तत्काल परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *