आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य के घर ACB ने छापा मारा, SI भर्ती में इंटरव्यू लिया था

2 Min Read

आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य के घर ACB ने छापा मारा, SI भर्ती में इंटरव्यू लिया था

अधिशासी अधिकारी भर्ती में 18 लाख की रिश्वत के मामले में आरपीएससी मेंबर संगीता आर्य के घर एसीबी ने छापा मारा।

एडिशनल एसपी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया परिवादी विकास कुमार 2023 में घुमंतु विकास आयोग के अध्यक्ष गोपाल कसावत को रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उसे समय दो आरपीएससी मेंबर की भूमिका संदिग्ध थी।

आरपीएससी सदस्य संगीता आर्य 2021 के आरएएस व 2021 की एसआई भर्ती के इंटरव्यू बोर्ड में शामिल रही हैं।

एवं संगीता आर्य के बाद अब मंजू शर्मा को भी जांच एजेंसियों ने नोटिस दिया हैं जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इन दोनों की फर्जीवाड़े में संदिग्ध भूमिका हैं।

रामूराम राईका भी रडार पर

आरपीएससी के पूर्व सदस्य रामूराम राईका के पुत्र एवं पुत्री का एक ही भर्ती में चयन के बाद अब जांच एजेंसी की रडार पर है।

एसआई भर्ती की अंतिम लिस्ट में आरपीएससी सदस्य रहे रामूराम राईका की बेटी शोभा की 5 वीं मेरिट व बेटे देवेश की 37 वीं मेरिट हैं।

इन दोनों का इंटरव्यू बाबूलाल कटारा ने लिया था, बाबूलाल कटारा को 18 अप्रैल 2023 को पकड़ा था।

एसआई भर्ती का परिणाम आने पर भी शोभा एवं देवेश को लेकर काफी विवाद हुआ था।

Share This Article
Exit mobile version