बांसवाड़ा में बीएपी जीती, 9 महीने पहले बनी पार्टी

News Bureau
1 Min Read

बांसवाड़ा में बीएपी जीती, 9 महीने पहले बनी पार्टी

राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रौत ने चुनाव जीता, इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी के कनकमल कटारा ने चुनाव जीता था।

इस बार लोकसभा चुनाव से पहले महेंद्रजीत सिंह मालवीया को कांग्रेस से भाजपा में शामिल किया गया। लेकिन 40 साल के राजनीतिक कैरियर वाले महेंद्रजीत सिंह मालवीया को 31 साल के राजकुमार रोत ने 247454 वोट के अंतर से चुनाव हरवा दिया।

9 महीने पहले बनी थी पार्टी

भारत आदिवासी पार्टी का गठन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया, विधानसभा चुनाव में भारत आदिवासी पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की।

अब बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव भी भारत आदिवासी पार्टी जीत गई, और बांसवाड़ा लोकसभा सीट भी अपने खाते में ले आई।

अब राजकुमार रोत के विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे एवं इन उपचुनाव में भी क्या भारत आदिवासी पार्टी अपना जादू दिखा पाएगी?

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *