हरियाणा में भाजपा की लिस्ट: मुख्यमंत्री की सीट बदली, 9 विधायकों का टिकट कटा

News Bureau
2 Min Read
हरियाणा में भाजपा की लिस्ट: मुख्यमंत्री की सीट बदली, 9 विधायकों का टिकट कटा

हरियाणा में भाजपा की लिस्ट: मुख्यमंत्री की सीट बदली, 9 विधायकों का टिकट कटा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में बुधवार को 67 उम्मीदवारों के नाम जारी करते हुए कई हैरान करने वाले फेसले लिए हैं।

हरियाणा में भाजपा की लिस्ट: मुख्यमंत्री की सीट बदली, 9 विधायकों का टिकट कटा
हरियाणा में भाजपा की लिस्ट: मुख्यमंत्री की सीट बदली, 9 विधायकों का टिकट कटा

मुख्यमंत्री नायब सिंह की सीट बदली

भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी गई है, नायब सिंह इससे पहले करनाल से विधायक थे लेकिन अब उन्हें लाडवा से चुनाव मैदान में उतारा गया।

भारतीय जनता पार्टी ने 9 मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है इसमें पलवल से दीपक मंगला, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, पूर्वमंत्री संदीप सिंह व राज्यमंत्री संजय सिंह सहित कई नेता शामिल हैं।

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद इंद्रजीत सह सिंह की बेटी आरती राव को अटेली से चुनाव मैदान में उतारा हैं।

जेजीपी नेता दुष्यंत चौटाला की सीट उचाना पर भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है यहां से भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र चतुर्भुज अत्री को चुनाव मैदान में उतारा हैं।

युवाओं को खास तवज्जो

भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में युवाओं को भी खास तवज्जो दी हैं कई युवा नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जिनमें सोनीपत से मेयर निखिल मदान, खरखोदा से पवन खरखोदा, गोहाना से अरविंद शर्मा सहित युवा नेताओं पर पार्टी ने विश्वास जताया हैं।

अंबाला कैंट विधानसभा सीट से अनिल विज चुनाव मैदान में उतारा गया, करनाल विधानसभा सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का टिकट काटकर जगमोहन आनंद को टिकट दिया है।

भिवानी विधानसभा सीट से घनश्याम सर्राफ को टिकट दिया गया हैं, झज्जर विधानसभा सीट से कप्तान बीरधाना को टिकट दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *