चंपाई सोरेन जल्द करेंगे ऐलान, आज दिल्ली दौरे पर

2 Min Read

चंपाई सोरेन जल्द करेंगे ऐलान, आज दिल्ली दौरे पर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपाई सोरेन इन दिनों अपनी ही पार्टी से नाराज चल रही है और बताया जा रहा है कि वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल भी हो सकते हैं।

चंपई सोरेन ने पिछले दिनों दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की थी, हालांकि अब बताया जा रहा हैं कि चंपाई सोरेन सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे यहां पर वो गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।

चम्पाई सोरेन ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया था कि अब उनके पास तीन रास्ते हैं, या तो वह किसी पार्टी में शामिल हो जाए या नई पार्टी का गठन करें अन्यथा राजनीति से संन्यास ले।

भाजपा में शामिल हो सकते हैं सोरेन

लेकिन अब बताया जा रहा है कि चंपाई सोरेन नए राजनीतिक दल बनाने की बजाय भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बदले वो अपने बेटे के लिए विधानसभा चुनाव में टिकट की मांग कर सकते हैं।

हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन हेमंत सोरेन को जमानत हुई तो हेमंत खुद मुख्यमंत्री बन गए और इसी बात से चंपाई सोरेन नाराज हो गए।

Share This Article
Exit mobile version