Chandrayaan-3 Benifit: चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा, किस कारण या लाभ के लिए भेजा गया है चंद्रयान

2 Min Read

Chandrayaan-3 Benifit: चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा, किस कारण या लाभ के लिए भेजा गया है चंद्रयान 

चंद्रयान 3 के लैंडिंग की तैयारी पुरी की जा चुकी है एवं 23 अगस्त को चंद्रयान-3 की लैंडिंग की जाएगी, लेकिन चंद्रयान 3 से क्या फायदा होगा ? चंद्रयान 3 क्यों भेजा गया ? Chandrayaan 3 ke fayde

ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद हमारे को क्या फायदा होगा या फिर भारत को क्या कुछ हासिल होगा?

आइए, चंद्रयान-3 के फायदे को हम आसान भाषा में समझते हैं।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद भारत दुनिया के सामने खुद को प्रस्तुत करना चाहता है कि वह चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग एवं रोवर चलाने की काबिलियत रखता हैं।

अब सवाल आता है कि इससे क्या फायदा होगा तो बता दे की कमर्शियल बिजनेस बढ़ाने के लिए यह मदद करेगा, कुछ दिन पहले अमेजन के फाउंडर जेफ बेज़ोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने इसरो के LVM3 राॅकेट का इस्तेमाल करने की बात कही थी। LVM3 के जरिए ब्लू ओरिजिन अपने क्रू कैप्सूल को प्लांट लो अर्थ ऑर्बिट स्पेस स्टेशन तक ले जाएगा।

यह भी पढ़ें चंद्रयान 3 शाम 6:04 पर चंद्रमा पर लैंड करेगा, कामयाबी के लिए देशभर में पूजा अर्चना

इसके अलावा चंद्रमा के दक्षिणी भाग पर पानी होने के अनुमान के कारण वहां पर चंद्रयान 3 लैंडिंग करने के बाद पानी की मौजूदगी की जांच करेगा, चंद्रमा की दक्षिणी भाग का तापमान – 200 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है इसीलिए अनुमान लगाया जाता है कि हो सकता है यहां पर पानी हो।

Share This Article
Exit mobile version