चिल्लाती रही महिला लेकिन साड़ी खींचते रहे कुछ बदमाश …..

2 Min Read

बदमाश लोगों ने की युवती से छेड़छाड़

छपरा (सारण) की एक महिला की कुछ लोगों द्वारा साड़ी खींचने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक महिला मोटरसाइकिल पर बैठने का प्रयास कर रही है लेकिन कुछ लोग उस महिला की साड़ी खींचने का प्रयास कर रहे हैं। कुछ लोग उसके प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश कर रहे हैं। एवं ये मनचले लोग वीडियो में भोजपुरी भाषा में अभद्र भाषा का प्रयोग करते भी नजर आ रहे हैं। और वीडियो भी इन मनचले लोगों ने ही अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल किया। बताया जा रहा है कि यह महिला अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने के लिए आई थी लेकिन कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गलत हरकतों को अंजाम दिया।

घटना का वीडियो लोगों ने ट्विटर पर पुलिस प्रशासन को टैग करते हुए वायरल किया जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी , पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों पर एफ आई आर लगाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एवं सभी छह: लोगों की पहचान कर ली गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 27 सितंबर का है। यह भी बताया जा रहा है कि महिला अपने पुरुष मित्र के साथ उस रास्‍ते से जा रही थी। इन छह बदमाशों ने बाइक पर सवार दिख रहे महिला और पुरुष को आपस में अश्‍लील हरकत करते देख लिया था। इसके बाद वे सभी महिला से ज्‍यादती करने पर उतारू हो गए और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

प्रेस जारी करके बताया कि सारण पुलिस को सोशल मीडिया के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से विडियो प्राप्त होने के बाद पुलिस ने 8 घंटों में स्थानीय लोगों की मदद से सभी छह बदमाश लोगों की पहचान कर ली गई हैं। एवं चार लोगों को गिरफ्तार कर कर दिया है।

Share This Article
Exit mobile version