मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कर सकते हैं नए जिलों का ऐलान

1 Min Read

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कर सकते हैं नए जिलों का ऐलान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार कई बड़े फैसले ले रहे हैं मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं को रोडवेज मंथली पास में 90% छूट देने का ऐलान किया है।

वही मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने वाले हैं संभावना है कि मुख्यमंत्री गहलोत यहां पर राजस्थान में नए जिलों का ऐलान कर सकते हैं।

गहलोत सरकार ने 2023 के बजट में भी नए जिलों की घोषणा की थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने नए जिलों की घोषणा करने के बाद फिर से कई बार अपने संबोधन में कहा था कि मैं और भी नए जिले बनाऊंगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर की मानसरोवर स्थित वीटी रोड मैदान में गोसेवा सम्मेलन में भाग लेंगे, राजस्थान गोसेवा समिति की ओर से आयोजित किया जा रही इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत कई घोषणाएं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें राजस्थान में चुनाव से पहले बनेंगे 8 और नए जिले, दो नए संभाग

Share This Article
Exit mobile version