राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर बाड़मेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन आज

1 Min Read

राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर बाड़मेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन आज

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सांसद राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा नेताओं की ओर से की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस कर्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा केंद्र दिशा अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

बाड़मेर जिला कांग्रेस कमेटी एवं बालोतरा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं का विरोध जताया जाएगा।

इस दौरान धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सदस्य एवं अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे।

Share This Article
Exit mobile version