राजस्थान में कांग्रेस के पांच चुनावी वादे: क्या राजस्थान में दोबारा कांग्रेस बना पाएगी सरकार

1 Min Read

राजस्थान में कांग्रेस के पांच चुनावी वादे: क्या राजस्थान में दोबारा कांग्रेस बना पाएगी सरकार

राजस्थान कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से पांच बड़े वादे किए हैं कांग्रेस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जनता को पांच वादे दिए हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पांच वादों में किसानों के लिए छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी लागू करेंगे एवं गाय का गोबर 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि छात्रों के लिए सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में एडमिशन के लिए लॉटरी की जरूरत नहीं होगी एवं सभी को एडमिशन दिया जाएगा, एवं युवाओं के लिए हर कॉलेज में स्टूडेंट को एडमिशन के साथ ही लैपटॉप या टेबलेट वितरित किया जाएगा।

आपदा पीड़ित लोगों के लिए प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान के लिए परिवार को 15 लाख रुपए तक का बीमा करवाया जाएगा।

कर्मचारियों के लिए राज्य में पुरानी पेंशन देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है अब OPS गारंटी कानून लाया जाएगा।

Share This Article
Exit mobile version