पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई कभी भी शामिल हो सकते हैं भाजपा में, झामुमो छोड़ेंगे

2 Min Read

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई कभी भी शामिल हो सकते हैं भाजपा में, झामुमो छोड़ेंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कभी भी झारखंड मुक्ति मोर्चा छोडकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

झारखंड के मुख्यमंत्री जेल में जाने पर चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के उत्तराधिकारी के रूप में काम किया था, लेकिन हेमंत सोरेन जेल से बाहर आने के फिर से मुख्यमंत्री बन गए लेकिन बताया जाता है कि चंपाई विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते थे।

अब रविवार को चंपाई सोरेन ने दिल्ली में कई भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की हैं, इसके बाद संभावना और तेज हो गई है कि चंपाई सोरेन कभी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

इधर उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट व पैतृक घर से झारखंड मुक्ति मोर्चा का झंडा हटा दिया हैं।

हालांकि उन्होंने मीडिया से भारतीय जनता पार्टी में जाने की खबर का खंडन किया लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेरा झामुमो में अपमान हुआ हैं, अब मेरे पास तीन विकल्प हैं, पहला संन्यास ले लू, दूसरा नया संगठन बनाउं और तीसरा विकल्प दूसरे साथी के साथ आगे का सफर करूं।

फिलहाल झारखंड की विधानसभा सीटों की स्थिति की बात की जाए तो झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं, जिनमें से 45 झामुमो व 29 पर भारतीय जनता पार्टी है।

सात विधानसभा सीट खाली हैं जिनमें से तीन भारतीय जनता पार्टी और चार झामुमो की है ।

चंपाई अपने साथ 6 विधायकों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवा सकते हैं। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारा घर तोड़ रही है।

Share This Article
Exit mobile version