हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया, जेजेपी से गठबंधन टूटा

2 Min Read

हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दिया, जेजेपी से गठबंधन टूटा

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट समेत सामूहिक इस्तीफा इस्तीफा दे दिया ।

यह भी पढ़ें चूरू लोकसभा सीट का समीकरण बदला, सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा छोड़ी

लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन टूटा

जननायक जनता पार्टी हरियाणा में लोकसभा चुनाव में एक से दो लोकसभा सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सभी 10 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने के लिए अड़ गई।

इसके बाद हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले थे लेकिन बात नहीं बन पाई।

इसके बाद सोमवार रात को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्री-विधायकों की बैठक बुलाई।

हरियाणा विधानसभा की स्थिति

हरियाणा में कल 90 विधानसभा सिम हैं जिनमें से 41 विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी, 30 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस, 10 विधानसभा सीटों पर जेजेपी , 1-1 पर हिलोपा व इनेलो व सात विधानसभा सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हुए हैं।

वर्तमान हालातों की बात की जाए तो सरकार बनाने के लिए कुल 46 विधायकों की जरूरत हैं, भारतीय जनता पार्टी के पास 41 विधायक , सात निर्दलीय एवं एक हालोपा विधायक का भाजपा को समर्थन हैं।

ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के पास कुल 49 विधानसभा सीटें हो जाती हैं, और भाजपा की सरकार गिरने की संभावना नहीं है।

Share This Article
Exit mobile version