भाजपा वाले बिजली फ्री कर दे तो मैं उनके लिए प्रचार करूंगा- अरविंद केजरीवाल

2 Min Read
अरविंद केजरीवाल

भाजपा वाले बिजली फ्री कर दे तो मैं उनके लिए प्रचार करूंगा- अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पुर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी अपने शासन वाली 22 राज्यों में बिजली मुफ्त कर देती है तो मैं दिल्ली में उनके लिए चुनाव प्रचार करुंगा।

दिल्ली के पुर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने रविवार को जनता अदालत की, इस दौरान कहा कि डबल इंजन की सरकारें जनता को महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी देती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत गई तो मुफ्त सेवाएं खत्म कर दी जाएगी।

दिल्ली में मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बुजुर्गों के तीर्थ यात्रा, स्वास्थ्य सेवा व शिक्षा खत्म कर देगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा- डबल इंजन में से एक इंजन ख़राब

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन में से एक इंजन जून में खराब हो गया जब 240 सीट आई थी, दूसरा इंजन भी एक-एक करके जा रहा है।

यह भी पढ़ें अरविंद केजरीवाल देंगे दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, अगले चुनाव तक नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री

अभी हरियाणा और जम्मू कश्मीर से भाजपा जा रही है और इसके बाद बीजेपी झारखंड और महाराष्ट्र से भी चली जाएगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि झारखंड महाराष्ट्र और दिल्ली के चुनाव एक साथ हो।

Share This Article
Exit mobile version