अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो बीजेपी को राजस्थान में कितनी सीटें मिलेगी, सर्व चौंकाने वाले

2 Min Read

अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो बीजेपी को राजस्थान में कितनी सीटें मिलेगी, सर्व चौंकाने वाले

इसी साल के अप्रैल -मई महीने तक देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, 2023 के दिसंबर महीने में देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, जिनमें से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी।

लेकिन अब लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी फिर से बाजी मारी गई या इंडिया गठबंधन सत्ता तक पहुंच पाएगा ? इसको लेकर इंडिया टुडे व सी वोटर ने मूड ऑफ द नेशन सर्वे किया ।

आईए जानते हैं कि मूड ऑफ द नेशन सर्वे के अनुसार जनता का क्या मूंड है ?

सर्वे के अनुसार देश में अगर आज लोकसभा चुनाव हो जाए तो कुल 543 लोकसभा सीटों में से 335 लोकसभा सीटें बीजेपी के खाते में जाएगी एवं इंडिया गठबंधन को 166 सीटें मिलती हुई दिख रही है, एवं अन्य के खाते में 42 लोकसभा सीटें जा सकती है।

राजस्थान की बात की जाए तो राजस्थान राजस्थान में 2014 की लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें से एक सीट पर एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल भी थे।

वही इस बार भी सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के सभी 25 लोकसभा सीटों को जीत रही है।

सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों में से 72 लोकसभा सीटें बीजेपी, एक लोकसभा सीट कांग्रेस , एवं 7 लोकसभा सीटें अन्य जीत रहे हैं।

पंजाब की बात की जाए तो पंजाब की कुल 13 लोकसभा सीटों में से दो लोकसभा सीटों पर बीजेपी पर कांग्रेस 5 एवं अन्य 6 लोकसभा सीटों पर अन्य प्रत्याशी जीत रहे हैं।

महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 22 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी एवं सभी लोकसभा सीटें कांग्रेस जीत रही है।

Share This Article
Exit mobile version