मानवेंद्र सिंह जसोल कर सकते हैं भाजपा में वापसी

2 Min Read

मानवेंद्र सिंह जसोल कर सकते हैं भाजपा में वापसी

मानवेंद्र सिंह जसोल के भारतीय जनता पार्टी में वापसी करने के संकेत मिल रहे हैं, मानवेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी में रहते हुए बाड़मेर जैसलमेर के सांसद रह चुके हैं एवं शिव विधानसभा सीट से मानवेंद्र सिंह विधायक भी रहे हैं।

लेकिन जसवंत सिंह की भारतीय जनता पार्टी से 2014 के लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद से मानवेंद्र ने भाजपा से दूरी बना ली थी।

2018 के विधानसभा चुनाव में मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर भाजपा नेता वसुंधरा राजे के सामने झालरापाटन से चुनाव लड़ा था, हालांकि मानवेंद्र सिंह यह चुनाव हार गए थे।

इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा के कैलाश चौधरी के सामने चुनाव हार गए।

इसके बाद 2023 विधानसभा चुनाव में मानवेंद्रसिंह ने जैसलमेर विधानसभा सीट से दावेदारी पेश की लेकिन कांग्रेस पार्टी ने सिवाना विधानसभा सीट से मानवेंद्रसिंह को चुनाव मैदान में उतारा।

मानवेंद्रसिंह को 23 के विधानसभा चुनाव में भी सफलता हासिल नहीं हुई, 2024 के शुरू होने के बाद मानवेंद्र सिंह के परिवार के साथ एक दुर्घटना हो गई जिसमें मानवेंद्रसिंह की पत्नी की मौत हो गई एवं मानवेंद्रसिंह एवं उनके बेटे गंभीर घायल हो गए थे।

हालांकि इससे पहले बताया जा रहा था कि मानवेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं लेकिन इसी बीच परिवार में दुर्घटना होने की वजह से मानवेंद्र पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो गए।

मंगलवार को भाजपा नेताओं ने मानवेंद्र सिंह के साथ करीब 10 मिनट तक मंत्रणा की।

ऐसे में संभावना है कि मानवेंद्र सिंह होली के बाद भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर सकते हैं , हालांकि लोकसभा चुनाव में मानवेंद्रसिंह को चुनाव लड़ाने की संभावना नहीं है।

Share This Article
Exit mobile version