राजस्थान की भाजपा से राष्ट्रीय नेतृत्व नाराज, सदस्यता अभियान में राजस्थान पीछे

News Bureau
1 Min Read

राजस्थान की भाजपा से राष्ट्रीय नेतृत्व नाराज, सदस्यता अभियान में राजस्थान पीछे

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में राजस्थान भाजपा शासित प्रदेशों में सबसे लास्ट स्थान पर हैं।

इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व ने नाराज की जाहिर की हैं, रविवार को को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, सदस्यता अभियान के संयोजक अरुण चतुर्वेदी एवं भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पुर्व विधायक शामिल हुए।

इस दौरान सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक विनोद तावड़े ने नाराजगी जताते हुए लक्ष्य के अनुसार काम करने को कहा, तावड़े ने कहा कि सदस्यता अभियान में कुछ दिन का ही समय बचा है, सभी को सक्रियता से जुड़ना होगा।

इस दौरान वीसी में सबसे कम सदस्यता वाली 10 विधानसभा सीटों के नाम सार्वजनिक किए गए।

बैठक में हर विधायक से 10 दिन में सदस्यता अभियान को लेकर रोड मैप मांगा गया।

राजस्थान में लक्ष्य से अभी 90 लाख सदस्य बनाना बाकी है।

मदन राठौड़- एक तिहाई सदस्य बनाए जा चुके

भाषा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित करता है। राजस्थान में एक तिहाई सदस्य बनाए जा चुके हैं यह स्थिति संतोषप्रद है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *