राहुल ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पीएम मोदी पर साधा निशाना

2 Min Read

राहुल ने शुरू की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पीएम मोदी पर साधा निशाना

देश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की, राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने से पहले सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर में लोगों के आंसू पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी नहीं आए, गले मिलने नहीं आए, यह शर्म की बात है।

राहुल गांधी ने कहा कि हम आपकी बात सुनने के लिए आए हैं मन की बात सुनाने के लिए नहीं।

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी जी समंदर में सैर करने जाते हैं राम-राम जपते हैं लेकिन मणिपुर नहीं आते।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर की धरती भारत का गहना है, यह बात देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी ने भी कही थी और इसके बाद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने भी कही थी।

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राहुल गांधी ने न्याय के लिए मणिपुर से यात्रा की शुरुआत की है एवं यह यात्रा पूर्व से पश्चिम यानी कि मणिपुर से मुंबई तक जाएगी।

Read more इंडिया गठबंधन के खड़गे अध्यक्ष, सीटों के बंटवारे पर अभी फैसला नहीं

कांग्रेस की भारत छोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर में एक दिन रहेगी एवं इसके बाद दो दिन नागालैंड में एवं 8 दिन तक असम में रहेगी ।

Share This Article
Exit mobile version