भाजपा के लिए कठिन है राजस्थान के उपचुनाव

1 Min Read
Election

भाजपा के लिए कठिन है राजस्थान के उपचुनाव

राजस्थान की पांच विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व कमेटी का गठन करके रणनीति बनानी शुरू कर दी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लिए इन विधान सभा सीटों पर चुनाव जीतना काफी कठिन माना जा रहा है।

इस बात का अंदाज़ा इससे लगाया जा सकता है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे कठिन माने जाने 19 सीटों की ए कैटेगरी बनाई थी।

इन 19 विधानसभा सीटों में खींवसर, चौरासी, झुंझुनू, दौसा, देवली उनियारा विधानसभा सीटें शामिल हैं।

इन विधान सभा सीटों के लिए अलग कैटेगरी बनाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सीटों पर चुनाव नहीं जीत पाई थी।

अब विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने कमेटियों का गठन किया है और जिम्मेदारी सौंपी हैं।

2023 के विधानसभा चुनाव में इन पांच विधानसभा सीटों में से तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, एक विधानसभा सीट पर आरएलपी एवं एक सीट पर बीएपी ने विधानसभा चुनाव जीता।

Share This Article
Exit mobile version