RAS अफसर प्रियंका बिश्नोई का निधन, सर्जरी के बाद तबीयत बिगड़ी थी

Prakash Choudhary
By Prakash Choudhary - Editor In Chief
2 Min Read

RAS अफसर प्रियंका बिश्नोई का निधन, सर्जरी के बाद तबीयत बिगड़ी थी

आरएएस अफसर प्रियंका बिश्नोई का बुधवार रात अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, प्रियंका बिश्नोई ने जोधपुर के एकर निजी अस्पताल में को सर्जरी करवाई थी इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

7 सितंबर को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां इलाज के दौरान प्रियंका बिश्नोई का निधन हो गया।

2016 बैच की RAS थी प्रियंका

प्रियंका बिश्नोई 2016 बैच की आरएएस ऑफिसर थी, वे जोधपुर में सहायक कलेक्टर रह चुकी थी उनका अंतिम तबादला नगर निगम उपायुक्त हुआ था।

लेकिन प्रियंका बिश्नोई लंबी बीमारी के बाद नगर निगम उपायुक्त पद पर कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाई थी।

Priyanka bishnoi ras
Priyanka Bishnoi

15 अगस्त को प्रशासन ने प्रियंका बिश्नोई को प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित भी किया था।

प्रियंका के ससुर सहीराम बिश्नोई ने कलेक्टर को पत्र लेकर इलाज में लापरवाही की जांच करवाने की मांग की थी, कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को जांच के लिए कहा था।

वसुंधरा हॉस्पिटल के संचालक संजय मकवाना ने कहा कि सर्जिकल कोई कॉम्प्लिकेशन नहीं था, उनके ब्रेन में जन्म से एक एवी मालफार्मेशन था।

वह यंग उम्र में कभी भी लीक कर सकता था, दुर्भाग्यवश हमारे पास ऑपरेशन की 24 घंटे की रिकवरी के बाद लीक हुआ।

Share This Article
By Prakash Choudhary Editor In Chief
Follow:
गांव देहात का लड़का, थोड़ी बहुत समझ और जीवन को जानने के लिए प्रयासरत
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *