इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है आरएलपी, हनुमान बेनीवाल ने दिए संकेत

News Bureau
2 Min Read

इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है आरएलपी, हनुमान बेनीवाल ने दिए संकेत

इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राजस्थान की लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी थर्ड फ्रंट के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस पार्टी राजस्थान की आरएलपी बीएपी को भी शामिल करने की तैयारी कर रही हैं।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को राजस्थान से बुरी तरीके से हार मिली एवं भाजपा ने सभी 25 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस सहयोगी दलों के साथ मिलकर राजस्थान में उम्मीद देख रही हैं।

कांग्रेस पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत नागौर, बांसवाड़ा एवं झुंझुनू सीट पर थर्ड फ्रंट को मौका दे सकती हैं।

इंडिया गठबंधन से बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस पार्टी भारत आदिवासी पार्टी का समर्थन ले सकती है, कांग्रेस एवं माकपा का गठबंधन होने पर चूरू, बीकानेर सीटों पर कांग्रेस के समर्थन में मतदान होगा। सीकर लोकसभा सीट की बात की जाए तो यहां से दातारामगढ़ एवं अन्य विधानसभा सीटों पर मार्क्सवादी पार्टी के काफी वोटर हैं एवं मार्क्सवादी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन होने से कांग्रेस को फायदा होगा।

नागौर लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव जीते हनुमान बेनीवाल ने इंडिया गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि अगर इंडिया गठबंधन को लेकर अगर प्रस्ताव मिलता हैं तो पार्टी पदाधिकारी से वार्ता करके संयुक्त फैसला लेंगे।

नागौर लोकसभा सीट से आरएलपी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है।

यह भी पढ़ें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेसी शामिल नहीं होगी, निमंत्रण अस्वीकार किया

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *