सलूंबर- चौरासी विधानसभा सीटों पर बीएपी ने प्रत्याशियों का ऐलान किया

2 Min Read

सलूंबर- चौरासी विधानसभा सीटों पर बीएपी ने प्रत्याशियों का ऐलान किया

राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, इनमें से दो विधानसभा सीटों पर भारत आदिवासी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

भारत आदिवासी पार्टी के सांसद राजकुमार रोत ने कहा कि अगर कांग्रेस इंडिया गठबंधन के अंतर्गत इन दो सीटों पर नहीं लड़ती है तो स्वागत है।

भारत आदिवासी पार्टी ने सलूंबर विधानसभा सीट से जितेश कटारा को उम्मीदवार बनाया है, 2023 के चुनाव में भी जितेश ही यहां से चुनाव लड़े थे।

2023 के चुनाव में जितेश कटारा तीसरे स्थान पर रहे थे, साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में इस विधानसभा सीट से भाजपा के अमृतलाल ने चुनाव जीता।

अमृतलाल को 80086 वोट मिले थे, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के प्रत्याशी रघुवीर सिंह मीणा को 65395 वोट प्राप्त हुए, तीसरे स्थान पर रहे बीएपी के जितेश कटारा को 51691 वोट मिले।

सलूंबर विधानसभा सीट से 2013, 2018 और 2023 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के अमृतलाल मीणा ने जीता था।

लेकिन अब अमृतलाल मीणा का निधन होने के बाद इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे है।

चौरासी विधानसभा सीट से लड़ेंगे अनिल कटारा

राजकुमार रोत यहां से दो बार विधानसभा चुनाव जीते, भारत आदिवासी पार्टी की यह मजबूत सीट मानी जाती हैं। अनिल कटारा अब जिला परिषद सदस्य भी है।

जनप्रतिनिधि सिलेक्शन प्रणाली के तहत करवाई गई वोटिंग में सर्वाधिक मत मिलने कारण अनिल कटारा को टिकट दी गई हैं।

Share This Article
Exit mobile version