सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारे नितिन व रोहित चंडीगढ़ से पकड़े गए

2 Min Read

सुखदेव गोगामेड़ी के हत्यारे नितिन व रोहित चंडीगढ़ से पकड़े गए

5 दिसंबर को जयपुर के श्याम नगर में हुए श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी कि घर में घुसकर हत्या करने वाले दो शूटर्स को राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा शनिवार रात को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया।

दोनों बदमाशों को जयपुर लाने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है एवं आरोपी शूटर रोहित नागौर का रहने वाला है एवं नितिन फौजी महेंद्रगढ़ का है।

सुखदेव सिंह गोगामेडी के घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग करने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे एवं पुलिस ने दोनों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित किया था।

फरार होने में मदद करने वाले आरोपी रामवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया रामवीर ने बगरू टोल के पास से नागौर के बस में दोनों बदमाशों को बैठाया था।

दोनों शुटर्स को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस कई सवालों के जवाब ढूंढने का प्रयास करेगी, इन दोनों बदमाश होने के कहने पर सुखदेव सिंह गोगामेडी की हत्या की, दोनों बदमाशों के पास हथियार कहां से आए और किसने हथियार उपलब्ध करवाए, सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में कौन सी गैंग शामिल है?

इन तमाम सवालों के जवाब अब पुलिस इन दोनों शूटर के जरिए खंगालने का प्रयास करेगी।

Share This Article
Exit mobile version