उम्मेदाराम बेनीवाल ने शुरू की देव दर्शन यात्रा, लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत

1 Min Read

पिछले विधानसभा चुनाव में बायतु विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने वाले उम्मेदाराम बेनीवाल अब बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उम्मेदाराम बेनीवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन के प्रयास भी कर रही है एवं लोकसभा चुनाव लड़ सकती है।

2023 के विधानसभा चुनाव में बायतु विधानसभा सीट से बेनीवाल दूसरे स्थान पर रहे थे, एवं 910 वोटो के अंतर से चुनाव हार गए थे।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने 2019 के लोकसभा चुनाव लड़े थे एवं नागौर लोकसभा सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए, हालांकि हनुमान बेनीवाल ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करके एनडीए में शामिल हुए थे।

इस बार देखना होगा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है या कांग्रेस या बीजेपी के साथ गठबंधन करती है।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी अगर किसी पार्टी के साथ गठबंधन करती हैं तो उम्मेदाराम बेनीवाल के लिए आसान रहेगा।

Share This Article
Exit mobile version